फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। दिसंबर माह की कड़ाके की सर्दी अब सब पर भारी पड़ रही है। आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो चला है। गजब ढा रही सर्दी में लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल पा रहे हैं। ऊपर से कोहरा कोहराम मचाये है। इससे सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह की कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी है। सर्दी का असर हर तरफ देखा जा रहा है। हालात इस कदर खराब हंै कि लोगों को जरूरी काम काज से बाहर निकलने के लिए भी सोचना पड़ रहा है। सरकारी दफ्तरों से लेकर बाजारों पर भी सर्दी का असर दिख रहा है। मौसम के बिगड़े रुख का असर तीसरे दिन भी देखने को मिला। गुरुवार को सुबह लोग जब घर से बाहर निकले तो सड़कें हल्की ओर से गीली दिखायी पड़ीं। सुबह कोहरा भी जबरदस्त था। हा...