बिजनौर, जनवरी 17 -- जिले में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम में लगातार गिरावट बिजनौर मसूरी-नैनिताल जैसा ही ठंडा हो रहा है। बीते दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण दिनभर गलन बनी रही, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोग धूप के इंतजार में रहे, लेकिन सूरज की तपिश भी सर्दी के आगे बेअसर साबित हुई। शुक्रवार को न्यूनतम 3.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक सर्दी से तुरंत राहत मिलने के आसार कम हैं। शुक्रवार की सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम रही, जिससे चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। मजदूरों और...