सहारनपुर, जनवरी 4 -- सहारनपुर। सर्दी का सितम लगातार जारी है। शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि मैदानी इलाका होने के बावजूद सहारनपुर का तापमान पहाड़ी क्षेत्रों जैसी ठंड का एहसास करा रहा है। ठंडी हवाओं के साथ बढ़ती गलन ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान महज 13 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका। दिनभर आसमान में बादलों और कोहरे की चादर छाई रही, जिससे धूप के दर्शन नहीं हो सके। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक धूप निकलने की कोई खास संभावना नहीं है, जिससे ठंड से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम नजर आ रहे हैं। घने कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दिया। सुबह और देर शाम विजिबिलिटी काफी क...