बिजनौर, दिसम्बर 15 -- बिजनौर। जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से आम जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सुबह के समय वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह के समय कोहरे और ठंडी हवा के कारण लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा, जबकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली। जिले में कोहरे और शीतलहर के चलते ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। बिजनौर में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चे भी कंपकंपाती ठंड के बीच स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। सोमवार तड़के से ही जिले में घना कोहरा और शीतलहर छा गई, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। कोहरे का सबसे अधिक अ...