बिजनौर, फरवरी 4 -- जिले में एक बार फिर सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार की रात से घना कोहरा छाने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी हो गई। सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर में धूप निकलने से सर्दी से थोड़ी राहत महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 21. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से तेज धूप निकलने के कारण मौसम काफी खुशगवार हो गया था और लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी थी। लेकिन फरवरी की शुरुआत होते ही मौसम ने अचानक करवट ले ली। कोहरे और पाले के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को दोबारा कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। मंगलवार की देर रात से छाया घने कोहरा बुधवार की सुबह तक बरकरार रहा। जिसने सर्दी का एहसास कराया। कोहरे...