बिजनौर, दिसम्बर 25 -- बिजनौर। जिले में सर्दी का असर लगातार देखने को मिल रहा है। सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद धूप निकलने से भी ठंड से राहत नहीं मिली। धूप बेअसर दिखाई दी। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरूवार की सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट व फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बचते दिखे। सुबह के समय अधिकांश बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा और आम दिनों की तुलना में सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही। हालांकि, दोपहर बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए। सूर्य देवता के निकलने के बावजूद धूप में असर नहीं दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.