बिजनौर, नवम्बर 28 -- बिजनौर। जिले में शीतलहर का असर लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिरकर 4.8 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। सुबह-शाम सर्द हवाओं ने आमजन को बेहाल कर दिया है। बीते तीन दिनों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन के तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है, जबकि रात के तापमान में गिरावट जारी है। शाम ढलते ही ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों में खुद को ढककर बाहर निकलने को मजबूर हैं। दूसरी ओर ठंड बढ़ने से शाम होते ही लोग घरों में दुबकने लगे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट होने ...