गया, जनवरी 6 -- साफ हुआ मौसम तो रात की ठंड और बढ़ गई। पिछले चार दिनों से भीषण ठंड सता रही है। कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहद प्रभावित है। मंगलवार का दिन तो पिछले छह दिनों में सबसे सर्द रहा। दिन में धूप निकली तो राहत रही। लेकिन, रात का तापमान यानी न्यूनतम पारा थोड़ा और लुढ़क गया। महज 48 घंटे में न्यनूतम आठ डिग्री घट गया। हालांकि 24 घंटे में विशेष बदलाव नहीं हुआ। धूप निकलने से दिन का तापमान चार डिग्री चढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम सामान्य से दो डिग्री कम 19.2 व न्यूनतम तीन डिग्री कम 5.0 रहा। सोमवार को अधिकतम 15.4 व न्यूनतम 5.5 रहा। इस वक्त पिछले साल के ठंड काफी अधिक है। 2025 में 6जनवरी को अधिकतम 23.1 व न्यनूतम 10.9 डिग्री रहा था। तीन दिनों बाद मंगलवार को सुबह से निकली धूप से राहत नए साल के एक और दो जनवरी को अच्छी धूप निकली। फिर 3, 4 और 5 जनवरी तक कोल...