बलिया, जनवरी 8 -- बलिया, संवाददाता। जिले में सर्दी का सितम लगातार जारी है। गुरुवार को बादलों के बीच से झांकती सूर्य की किरणें बेदम साबित हुई। सर्द हवा ने लोगों को पूरे दिन खूब कंपाया। कुछ लोगों के मुंह से तो यह भी निकला कि यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था। हालांकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कोहरे के चलते रेल और सड़क यातायात पर असर पड़ा है। लम्बी दूरी की करीब-करीब सभी ट्रेनें अपने नियत समय से घंटों विलम्ब से चल रही हैं। इस बीच, ठंड को देखते हुए डीएम के निर्देश पर जिले में आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। यह आदेश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर प्रभावी होगी। 11 जनवरी को रविवार है, लिहाजा यदि अवकाश में आगे बढ़ोत्तरी नहीं हुई तो अब आठवीं तक के स्कूल 12 जनवरी को खुलेंगे। सुबह हर दिन की तरह मौसम खराब रहा। घने क...