ललितपुर, दिसम्बर 15 -- तालबेहट। लगातार बढ़ती सर्दी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है, लेकिन अब तक ठंड से राहत के लिए कोई ठोस सरकारी इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। देर से आई सर्दी ने बीते तीन दिनों में अपना तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं और सर्द हवाएं पूरे वेग से चल रही हैं, जिससे लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की दस्तक से जहां आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं शाम ढलते ही राहगीर और मूक पशु सर्दी से बचाव के लिए अलाव की तलाश में भटकते नजर आते हैं। हैरानी की बात यह है कि नगर में अब तक किसी भी स्थान पर सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे राहगीरों को कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात्रि के समय आवागमन के साधन सीमित होने के कार...