झांसी, जनवरी 3 -- रानी के शहर झांसी पर मौसम ने चौतरफा वार किया। शनिवार शीतलहर-गलन और जाड़े से हर आम-ओ-खास जकड़ उठे। भोर से छाए घने कोहरे ने पांच घंटे रफ्तार थाम दी बादलों ने धूप। जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं 24 घंटे न्यूनतम ताप में करीब दो डिग्री नीचे सरका और 5.3 सेंटीग्रेट पर टिक गया। गुजरे 10 सालों पर गौर करें तो 3 जनवरी सबसे ठंडी रही। साल 2024 में इस तारीख को अधिकतम पारा 24 तो न्यूनतम 7.8 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि अधिकतम व न्यूनतम पारा 18 व 8 सेंटीग्रेट तक पहुंचा था7 2023 में मौसम 2026 जैसा ही था। उस साल अधिकतम पारा 25 तो न्यूनतम 7.8 सेंटीग्रेट पहुंचा था। साल 2022 में अधिकतम ताप 22 तो न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले और न बाद में इतनी सर्दी कभी नहीं पड़ी। वहीं शनिवार को सुबह 7.02 बजे सूर्योदय हुआ। पर, सूरज नहीं निकल...