अयोध्या, फरवरी 15 -- अयोध्या। फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में ठंड कम होने से गर्मी की आहट आने लगी है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। लेकिन अभी ठंडी पूरी तरह से गई नहीं कि मच्छरों की भिनभिनाहट लोगों के नींद में खलल डालना शुरू कर दिया है। यह समस्या शहर से लेकर गांव तक बनी हुई है। लेकिन गांव की अपेक्षा यह स्थित नगर निगम क्षेत्र मे कुछ अधिक ही विकट है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण नाले-नालियों के चोक हो जाने से होने वाला जल जमाव होता है। इसके साथ ही शहर के फतेहगंज,राठ हवेली स्थित आसरा कालोनी,देवकाली स्थित कोरखाना,शांति पुरम कालोनी,ऋषि टोला सहित अन्य मोहल्लों में खाली प्लाट व सड़क किनारे बने गड्ढों में कई जगह पानी भरा रहता है जो मच्छरों के पनपने के लिए एक अनुकूल वातावरण हो जाता है। इसके चलते इन क्षेत्र के लोगों को कुछ दिनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.