संभल, दिसम्बर 16 -- जनपद में बीते चार दिन से छाए कोहरे और बढ़ती ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह और शाम के समय ठिठुरन के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को खासा परेशान होना पड़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। ठंड से बचाव के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं बाजारों में हीटर, गीजर और गर्म कपड़ों की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। इधर चिकित्सकों ने ठंड और कोहरे के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और बच्चों व बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। ...