कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर देहात। जनपद में गलन भरी सर्दी व कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को भी घने कोहरे के साथ दिन शुरू हुआ। आसमान में कोहरे की चादर छाने व गलन भरी सर्दी के चलते लोग जल्दी घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके, जबकि ठंडी हवा के चलते लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। जनपद में भी पारा गिरने के साथ ठंडी हवा से बढ़ी गलन ने लोग परेशान हैं। वहीं घने कोहरे के चलते लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। गांवों से लेकर कस्बों तक कोहरे की मार से लोग परेशान हैं। शनिवार रात में पारा सामान्य से सवा तीन डिग्री नीचे गिरने व ठंडी हवा से मौसम सर्द रहा। इससे लोगों के साथ खुले आसमान में डेरा जमाए अन्ना गोवंश व पक्षी सर्दी से बेहाल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.