संभल, दिसम्बर 16 -- जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे हृदय रोगियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। ठंड के मौसम में हार्ट अटैक और अन्य हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा वैसे ही अधिक रहता है, लेकिन संभल के जिला अस्पताल में हालात कुछ ज्यादा ही चिंताजनक हैं। वजह न तो अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ तैनात है और न ही ईसीजी करने के लिए टेक्नीशियन। जिला अस्पताल में रोजाना सीने में दर्द, सांस की तकलीफ और ब्लड प्रेशर की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन जांच और इलाज की पूरी व्यवस्था न होने से मरीजों को या तो निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है या फिर फिजिशियन के सहारे इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले पर सीएमएस डॉक्टर राजेंद्र सिंह का कहना है कि शासन को कई बार पत्र लिखकर हृदय रोग विशेषज्ञ और ईसीजी टेक्नीशियन की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई त...