बिजनौर, दिसम्बर 18 -- नजीबाबाद। लगातार घने कोहरे और ठंड की वजह से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ रहा है। ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है। ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। एक तरफ जहां कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ नजीबाबाद जंक्शन पर ट्रेनों के इंतजार ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नजीबाबाद में लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट बीस मिनट, ट्रेन संख्या 14114 लिंक एक्सप्रेस लगभग पांच घंटे, वंदे भारत एक्सप्रेस सही समय पर आई। ट्रेन संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस दो घंटे, ट्रेन संख्या 54463 चंदौसी ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन 40 मिनट, ट्रेन संख्या 15005 राप्ती गंगा एक्सप्रेस पांच घंटा, ट्रेन संख्या 15006 छह घंटा, सियालदह एक्सप्रेस लगभग 40 मिनट देरी से नजीबाबाद रेलवे स्...