गंगापार, दिसम्बर 16 -- उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी रामनगर में इन दिनों सर्दी का प्रकोप बढ़ा तो जुकाम से बुखार और डायरिया के पीड़ितों के साथ सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में 296 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया था। मंगलवार को इसी तरह की संख्या रही। सीएचसी रामनगर के डॉ. दीपक तिवारी ने बदलते मौसम को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए ठंडी चीजों से बचने की सलाह दी है। एहतियात न बरतने पर सर्दी, जुकाम के साथ बुखार का खतरा बना रहेगा। डॉ विजय प्रकाश त्यागी ने कहा कि मौसम के परिवर्तन होने से सर्दी, जुकाम से कई दिन लगातार बुखार होने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता घट जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...