रामपुर, जनवरी 5 -- सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में इजाफा हो रहा है। इन दिनों सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज सर्वाधिक आ रहे हैं। इनमें हर आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी से बचाव करना बेहद जरूरी है। इसीलिए पर्याप्त रूप से गर्म कपड़ों को पहनें और गर्म पदार्थों का सेवन करें। उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्ग और छोटे बच्चों को सर्दी से बचाकर रखें। इधर, सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलने के बाद चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की लाइन थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...