गंगापार, अक्टूबर 7 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात व गांवों में मच्छरों की भरमार के चलते समूचे मांडा क्षेत्र में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मांडा सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या जहाँ पहले औसत डेढ़ सौ होती थी, वहीं अब यह औसत तीन सौ मरीजों से ऊपर है। प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार है। मंगलवार को मांडा सीएचसी के तीन ओपीडी में कुल 322 मरीज देखे गये। सीएचसी अधीक्षक डाक्टर अजीत सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार, सर्दी व खांसी से संबंधित आ रहे हैं। औसत पांच मरीज प्रतिदिन कुत्ते से घायल होकर सीएचसी रैबीज इंजेक्शन व इलाज हेतु पहुँच रहे हैं। बंदर के काटने से दो तीन मरीज प्रतिदिन सीएचसी आ रहे हैं। उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या मौसम नम होने के कारण फिलहाल काफी कम है। सीएचसी में पहले औसत डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.