रामपुर, नवम्बर 6 -- मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लाइन लगी है। यहां पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्ष और दवा काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी थी। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम परिवर्तित हो रहा है। सर्दी बढ़ने से बच्चों का ख्याल रखें और सुबह के समय में गर्म कपड़े पहनकर बाहर रखें। दिन में कुछ समय धूप में जरूर बैठें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.