हल्द्वानी, दिसम्बर 12 -- फोटो - पानी की कमी से प्रभावित क्षेत्रों मे टैंकर से पानी भरते लोग - तीन माह से बारिश नहीं होने पर बने गर्मियों जैसे हालात - हल्द्वानी में भूजल के स्तर में 45 फिट की कमी हुई दर्ज - नदियों में हर दिन हो रहा 10 क्यूसेक तक पानी कम - गौला नदी का जलस्तर 226 क्यूसेक होने से बना सिंचाई और पेयजल का संकट - जल्द बारिश नही होने पर गर्मियों में झेलना होगा पानी का गंभीर संकट देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। लंबे समय से बारिश नही होने से जहां एक ओर जल स्रोत सूखने लगे है। पानी की कमी और दिन मे पड रही तेज धूप से हर दिन नदियों का जलस्तर कम हो रहा है। वहीं पेयजल के लिए भूजल का दोहन होने से इसका स्तर लगाता कम हो रहा है। जिससे सिंचाई के साथ ही पेयजल का संकट बढ़ रहा है। जल्द ही बारिश नही होने पर अगली गर्मियों मे पानी का ...