नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- सर्दियां शुरू होते ही बालों में रूसी हो जाती है। बालों की सतह ड्राई होने लगती है और ऐसे में ये डैंड्रफ बनकर झड़ने लगता है। रूसी से खुजली भी खूब होती है और इससे कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। बालों की रूसी से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप कुछ घरेलू तरीकों से इससे छुटकारा पा सकते हैं। चलिए आपको इन नुस्खों के बारे में बताते हैं।1- कपूर-नारियल तेल रूसी और खुजली की समस्या से परमानेंट छुटकारा पाने के लिए कपूर और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल बालों में नमी देगा और खुश्की को खत्म करेगा। नारियल तेल में कपूर को पीसकर मिलाकर लगाएं। रातभर के लिए छोड़ दें और फिर सुबह हेयर वॉश करें।2- दही हेयर मास्क दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो बालों को सॉफ्ट, शाइनी और ड...