मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- भारतीय योग संस्थान के केंद्र ग्रीनलैंड स्कूल में पांच दिवसीय हृदय रोग निवारण शिविर का शुभारंभ योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने किया। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने हृदय रोगी के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास करते समय हृदय रोगी स्वांस न रोकें। क्षमता से कम समय तक आसन की पूर्ण स्थिति में रुके, यदि थकान अनुभव करें तो तुरंत शवासन आसन लगाएं, तला हुआ, जंक फूड ,आइसक्रीम, रिफाइंड आटा पूरी तरह वर्जित है। भूख से अधिक खाने पर हृदय पर दबाव बनता है अत: भूख से कम ही खाएं ,रक्तचाप , मधुमेह तथा तनाव आदि को नियंत्रण में रखें, नमक का सेवन कम करें। धूम्रपान एवं मदिरा का सेवन न करें, तनाव न बनने दें। सर्दियों में नस नाडियां सिकुड़ जाती है, जिससे हमारे हृदय को अधिक बल लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.