नई दिल्ली, जनवरी 8 -- सर्दी के मौसम में अमरूद खूब आने लगता है और इस फल को ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। काला नमक लगाकर अमरूद आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी इसकी चटनी खाई है। अमरूद सेहत के लिए अच्छा होता है, इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। आज हम आपको अमरूद की चटनी बनाने का आसान तरीका बताते हैं। इसकी चटनी आप रोटी या दाल-चावल के साथ मजे से खा सकते। अमरूद की चटनी खूब चटपटी बन जाती है, जिसे खाकर आप उंगलियां चाटने को मजबूर हो जाएंगे। चलिए जानते हैं बनाने का तरीका-चटनी बनाने की सामग्री अमरूद, पिसा हुआ भुना जीरा, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, पानी, गुड़ या चीनी।चटनी बनाने के लिए चुनें अमरूद चटनी बनाने के लिए आपको थोड़े कच्चे मीडियम आकार के अमरूद चुनने होंगे। अमरूद को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और सख्त बीजों...