विकासनगर, नवम्बर 18 -- कालसी-चकराता मार्ग पर जजरेड़ पहाड़ी पर भूस्खलन इस बरसात के बाद अब सर्दियों में भी जौनसार बावर के बाशिंदों की राह रोकेगा। भूस्खलन को रोकने के लिए लोनिवि की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। वहीं, जजरेड़ पर पुल निर्माण कराने का लोनिवि साहिया खंड की ओर से भेजा गया प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में है। जजरेड़ पहाड़ी का ढाई सौ मीटर हिस्सा लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। हल्की बारिश में पहाड़ी से गिरने वाले मलबे से जौनसार बावर की लाइफ लाइन कालसी-चकराता मोटर मार्ग बाधित हो जाता है। लोक निर्माण विभाग के करोड़ों रुपये खर्च होने पर भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकल सका है। जौनसार बावर क्षेत्र की करीब पौने दो लाख की आबादी को मुख्य धारा से जोड़ने वाले इस मार्ग पर जजरेड़ पहाड़ी से भूस्खलन की समस्या का हल निकालने को लोनिवि ने अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.