लातेहार, दिसम्बर 29 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। झारखंड का मशहूर हिल स्टेशन नेतरहाट सर्दियों में पर्यटकों से पूरी तरह गुलज़ार है। दिसंबर-जनवरी में ठंडा व सुहावना मौसम, सुंदर पहाड़ी नज़ारे और शांत वातावरण के कारण यह जगह पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। राज्य के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी परिवार, कपल और पिकनिक ग्रुप बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। छुट्टियों और वीकेंड पर अधिकतर होटल और गेस्ट हाउस पहले से बुक नजर आ रहे हैं। सर्दियों में नेतरहाट का प्राकृतिक सौंदर्य खास आकर्षण है। सूर्योदय-सूर्यास्त के मनमोहक दृश्य, कोहरे से ढकी पहाड़ियां और हरियाली सैलानियों को खूब लुभा रही है। लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान हज़ारों पर्यटक नेतरहाट पहुंच रहे हैं। जिससे पर्यटन गतिविधियां तेज़ हुई हैं और स्थानीय कारोबार को लाभ मिल रहा है। झारखंड सरकार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.