आगरा, दिसम्बर 13 -- आगरा रेल मंडल में प्वाइंट्समैन के पदों पर संविदा के आधार पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। इससे प्वाइंट्समैन की कमी से जूझ रहे मंडल को राहत मिलेगी। ट्रैक की निगरानी और मरम्मत से जुड़ी समस्याएं भी कम होंगी। सर्दी के मौसम में कोहरे और धुंध के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में यह व्यवस्था सहायक होगी। रेलवे ने कर्मचारियों की कमी पूरी करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक स्तर पर संविदा नियुक्ति की अनुमति दे दी है। रेलवे बोर्ड ने प्वाइंट्समैन सहित विभिन्न अराजपत्रित पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अनुबंध पर फिर से नियुक्त करने का निर्णय लिया है। मंडल रेल प्रबंधक इन नियुक्तियों को स्वीकृति देंगे। अधिकारियों के अनुसार भविष्य में संविदा पर रखे जाने वाले रेलकर्मी अब 2 के बजाए 5 साल तक कार्य कर सकेंगे। इससे...