नई दिल्ली, जनवरी 13 -- लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे त्योहारों में तिल और गुड़ का खास महत्व होता है। इन दोनों को सेहत, गर्माहट और शुभता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप किसी आसान, झटपट और पारंपरिक मिठाई की तलाश में हैं तो तिल बुग्गा एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने में ना ज्यादा सामग्री लगती है और ना ही ज्यादा समय- सिर्फ 10 मिनट में यह स्वादिष्ट रेसिपी तैयार हो जाती है। चाहे पूजा के भोग के लिए बनाना हो, मेहमानों को परोसना हो या घर पर हेल्दी मीठा खाने का मन हो - यह रेसिपी हर मौके पर फिट बैठती है। आइए जानते हैं कैसे आप घर पर बेहद आसान तरीके से पारंपरिक स्वाद से भरपूर तिल बुग्गा तैयार कर सकते हैं।क्यों खास है तिल बुग्गा? तिल बुग्गा उत्तर भारत और पंजाब में खासतौर पर सर्दियों के त्योहारों पर बनाया जाता है। तिल शरीर को अंदर से गर्म रखता है, जबकि गु...