छपरा, मार्च 18 -- छपरा, हमारे संवाददाताl शहर में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन करने के 20 दिनों तक महिला को होश नहीं आया और उसकी मौत हो गई । मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नगर थाना क्षेत्र के गोपेश्वर नगर स्थित नर्सिंग होम में जमकर हंगामा शुरू कर दियाl कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी मच गई । परिजनों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल के सभी कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। मृतका रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी अजीत प्रसाद की 30 वर्षीया पत्नी सीता देवी बताई जा रही है। परिजनों द्वारा जिलाधिकारी से लिखित रूप में शिकायत भी की गई । मृतका के परिजन ने बताया कि डिलेवरी को लेकर 26 तारीख को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद होश नहीं आया तो चार दिनों तक छपरा में इलाज किये जाने के बाद हाजीपुर रेफर कर दिया गया। हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.