काशीपुर, सितम्बर 26 -- काशीपुर संवाददाता। काशीपुर के मोहल्ला टांडा उज्जैन स्थित वरदान अस्पताल में ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। जिसकी सूचना पर पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल के दस्तावेतों की जांच की, जिसमें सामने आया कि अस्पताल के पास केवल ओपीडी संचालित करने की अनुमति थी, जबकि वहां प्रसव और ऑपरेशन किए जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को तत्काल सील कर दिया। गुरुवार को अलीगंज के बढ़ापुर निवासी 32 वर्षीय रेनू पत्नी सरजीत सिंह को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन रेनू को वरदान अस्पताल लेकर पहुंचे। शुक्रवार सुबह ऑपरेशन के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.