रुद्रपुर, जून 5 -- सितारगंज। सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में तैनात सर्जन डॉ अभिनव तरुण शर्मा का स्थानान्तरण शासन ने निरस्त कर दिया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से सितारगंज में पहली बार सर्जन की तैनाती हुई थी। सात मई को डॉ अभिनव तरुण शर्मा का स्थानान्तरण उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में हुआ था। उन्होंने सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में कार्यभार ग्रहण कर सेवायें देनी शुरू कर दी थी। एक सप्ताह पूर्व शासन ने डॉ अभिनव का स्थानान्तरण उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट कर दिया था। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शासन में वार्ता कर डॉ अभिनव का स्थानान्तरण रुकवा दिया। बुधवार की सायं अपर सचिव अनुरोधा पाल ने स्थानान्तरण निरस्तीकरण के आदेश जारी कर दिये। सर्जन डॉ अभिनव अब सितारगंज में सेवायें देंगे। सर्जन के स्थानान्तरण रुकने पर क्षेत्र के लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.