मुरादाबाद, जनवरी 1 -- नगर निवासी अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि शरीफ भारती को प्रयागराज में समारोह पूर्वक न्यायाधीशों ने प्रसिद्ध कवि कैलाश गौतम की स्मृति में सर्जन पुरस्कार से शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। नगर के अंतररष्ट्रीय हास्य कवि शरीफ भारती को प्रयागराज के प्रसिद्ध कवि कैलाश गौतम की स्मृति में हिंदुस्तान एकेडमी ,गांधी सभागार में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों न्यायमूर्ति क्षितिज शेलेन्द्र,न्यायमूर्ति अशोक कुमार, न्यायमूर्ति विपिन दीक्षित आदि न्यायधीशों ने सर्जना पुरस्कार से शॉल फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। नगर में इसका सीधा प्रसारण देखा गया तो शरीफ भारती के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.