बस्ती, जनवरी 10 -- दुबौलिया। सरयू नदी में लापता दुबौलिया कस्बा निवासी राजू गुप्ता की खोज के लिए नदी में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ टीम को कई स्थानों पर काफी बड़े घड़ियाल दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना है कि सरयू नदी में अक्सर घड़ियाल दिखाई देते रहते हैं। शुक्रवार को गोरखपुर से बस्ती पहुंची एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने सरयू नदी में डलवा गांव से उमरिया चौकी के पास तक मोटरबोट पर सवार होकर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च आपरेशन के दौरान सरयू नदी में कई स्थानों पर किनारे की ओर धूप सेंकते वयस्क घड़ियाल दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि टीम के लोगों ने इसकी फोटो ली थी, जिसकी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वॉयरल हो रहा है। नदी में घड़ियाल दिखाई देने से लोगों में दहशत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...