बेगुसराय, फरवरी 9 -- बरौनी। बरौनी मुख्य टिकट घर परिसर के बाहर रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में इन दिनों गंजेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। नशे में धुत गंजेड़ियों द्वारा आने जाने वाले रेलयात्रियों के साथ बदसलूकी भी की जाती है। पुलिसिया लफड़े में नहीं पड़ने की मानसिकता के कारण यात्री चुप्पी साधने में ही भलाई समझते हैं। रेल प्रशासन इस मामले में उदासीन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...