आगरा, अप्रैल 5 -- किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर मुआवजे के संबंध में प्रशासनिक अधिकारी गोविंद वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि जिले के 180 गांवों के हजारों किसानों के खेतों में गंगाजल परियोजना के तहत 20 मीटर चौड़ी पाइप लाइन डालने के लिए अधिग्रहण किया जा रहा है। पाइप लाइन स्थाई रहेगी। ऐसे में अधिग्रहण अस्थाई कैसे हो सकता है। ज्ञापन में सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने की मांग की गई है। किसान नेता चौ. दिलीप सिंह ने बताया कि नमामि गंगे के तहत प्रदेश सरकार अस्थाई अधिग्रहण के नाम पर 38 रुपये प्रति वर्गमीटर का मुआवजा देगी। यह किसानों के साथ नाइंसाफी है। इसका विरोध भी दर्ज कराया गया है, लेकिन प्रशासन सकारात्मक हल कराने का प्रयास नहीं कर रहा है। अगर सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा नहीं मिला तो पाइप लाइन का विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.