कौशाम्बी, मई 24 -- सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी को लेकर शनिवार को चायल के वकीलों ने जबरदस्त विरोध किया। वकीलों ने तहसील परिसर स्थित सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन से सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी का पुरजोर विरोध किया गया। बैठक मे सर्किल रेट कम किए जाने का प्रस्ताव पारित कर डीएम को संबोधित ज्ञापन वकीलों ने उपनिबंधक को सौंपा। चायल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील चायल में छह अक्तूबर वर्ष-2022 में तत्कालीन उप निबंधक से बढ़ाए गए अव्यवहारिक सर्किल रेट से चायल की जनता अभी उबर नहीं पा रही है। ढाई साल के अंदर फिर से सर्किल रेट बढ़ाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि नगर पालिका भरवारी और नगर पंचायत सरायअकिल के प्रस्तावित आवासीय भूमि में 500 रुपया, वाणिज्यिक दर 21 हजार, 20 हजार और 19 हजार और क...