आगरा, जुलाई 7 -- प्रस्तावित सर्किल रेट पर आई आपत्तियों का जवाब तैयार कराया जा रहा है। जिले में 10 उप निबंधक कार्यालयों से आपत्तियां एकत्रित कर उनमें जवाब बनवाकर एआईजी निबंधन कार्यालय भेजे गए हैं। वहां जवाबों को देखा जा रहा है। इसमें संशोधन आदि की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। जिलाधिकारी जल्द निबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सर्किल रेट लागू पर निर्णय लेंगे। संभावना है कि आगरा में जुलाई में नया सर्किल रेट लागू किया जा सकता है। आठ साल बाद जिले में सर्किल रेट लागू किया जाएगा। नए सर्किल रेट लागू होने के बाद मकान, दुकान, जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। प्रस्तावित सर्किल रेट पर आपत्ति मांगी गई थी। इस पर 100 से अधिक आपत्तियां आई थीं। प्रस्तावित सर्किल रेट में बढ़ोतरी को कई चरणों में बांटा गया है। इसमें सेगमेंट रोड में 40 से 50 प्रतिशत, नगरीय आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.