गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- मुरादनगर। गांव मोरटा में भाकियू (सर छोटूराम) की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन को गांव स्तर पर मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दस साल से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए,यह किसानों के साथ धोखा है। यदि सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...