कौशाम्बी, जून 12 -- चायल तहसील में सर्किल रेट में की गई कई गुना बढ़ोतरी का विरोध तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। चायल के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। तीन दिन से बैनामा न होने से सरकार को लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। चायल के अधिवक्ताओं का आरोप है कि सर्किल रेट में हुई तीन से नौ गुना की वृद्धि मनमानी है। इसका आम जनता पर सीधा असर पड़ेगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस वृद्धि से जमीन की खरीद-फरोख्त ठप हो जाएगी और आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इससे स्थानीय रियल एस्टेट प्रभावित होगा। उन्होंने प्रशासन से अविलंब इस निर्णय को रद्द करने और प्राप्त आपत्तियों पर दोबारा विचार करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.