गोपालगंज, जुलाई 8 -- उचकागांव, एक संवाददाता। मीरगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने सोमवार की रात भ्रमण के दौरान उचकागांव थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना गेट पर तैनात संतरी, रात्रि ओडी प्रभारी और रात गश्ती सहित कई बिंदुओं पर गहन जांच और पूछताछ की। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, ओडी प्रभारी कन्हैया लाल सिंह, तथा गश्ती टीम के साथ मौजूद दरोगा राकेश राय से गश्त संबंधित तैयारियों और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। थाना क्षेत्र में लंबित चल रहे कांडों की जांच की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि रात्रि भ्रमण के दौरान फुलवरिया और श्रीपुर थाने का भी निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र के सामने से बाइक चोरी उचकागांव, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के इटवा धाम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सामने खड़ी एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.