नैनीताल, फरवरी 24 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में जनगणना-2027 के लिए प्रशिक्षण 25 फरवरी से 27 फरवरी के बीच काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस दिया जाएगा। जिसमें अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि सर्किट हाउस काठगोदाम में जनगणना 2027 डिजिटल डेटा संकलन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण 25 फरवरी से 27 फरवरी तक सुबह 10.30 बजे से दिया जाएगा। जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए अधिकारी, कर्मचारी, तहसील, नगर पंचायत, नगर पालिका, परिषद कैटोनमेंट, तकनीकी सहायक, सेन्सस क्लर्क समेत नगर आयुक्त, प्रमुख जनगणना अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षण के लिए जनगणना अधिकारियों और सहायक चार्ज जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने जनगणना में नियुक्त सभी अधिकारियों को सभी कार्य जिम्मेदारी के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.