मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुरादाबाद दौरे पर थे। वो सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उसी दौरा सर्किट हाउस गेट पर भोजपुर क्षेत्र के गांव निवासी महिलाएं पहुंच गईं। सभी भोजपुर पुलिस पर किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थीं। पुलिस ने उन्हें रोका तो महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उसी दौरान किशोरी की मां गस खाकर सड़क पर गिर गई। एक महिला भी उसके बगल में ही लेट गई। हालांकि कुछ देर बाद ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने सड़क से महिलाओं को उठाकर गाड़ी में डालकर थाने पर ले गई और बाद में उन्हें छोड़ दिया। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला के अनुसार बीते 16 अक्तूबर को उसकी नाबालिग बेटी को गांव के ही पांच युवकों ने समोसा खिलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.