बरेली, दिसम्बर 11 -- बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री की बैठक के लिए सर्किट हाउस को सजाया संवारा जा चुका है। सभी अधिकारी सुबह से डटे हुए हैं। डीएम अविनाश सिंह ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम के संबंध में निर्देश जारी किये हैं। सर्किट हाउस सभागार में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर एसआईआर के अभी तक हुए सर्वे के विषय में प्रेजेंटेशन भी दिया जा सकता है। भाजपा के सांसद, विधायक, एमएलसी के साथ-साथ तमाम पदाधिकारी बैठक में रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.