गिरडीह, जनवरी 2 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। पर्यटन विभाग के जिला सचिव अर्जुन बारला ने शुक्रवार को झारखंडधाम में पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कहा कि झारखण्डधाम में निर्मित विवाह भवन और सर्किट हाउस पर्याप्त देखरेख के अभाव में जर्जर होते जा रहे हैं। विभाग इन दोनों अतिमहत्वपूर्ण भवनों की मरम्मत शीघ्र कराएगा। शुक्रवार को भवनों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि स्थानीय लोगों एवं मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा इस संबंध में विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग जल्द ही डीपीआर तैयार कर भवनों को और आकर्षक स्वरूप देगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में विवाह भवन, सर्किट हाउस एवं मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया था, जिससे विभाग को राजस्व भी प्राप्त हो रहा था। भवनों को...