शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- सिंधौली। शाहजहांपुर के सिंधौली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात साढ़े दस बजे सर्कस देखकर घर लौट रही सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को भी पकड़ लिया गया। तहरीर के अनुसार बच्ची रात साढ़े दस बजे सर्कस देखने के बाद घर लौट रही थी। तभी पड़ोस के ही एक 15 वर्षीय किशोर ने उसे सड़क किनारे खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। बच्ची अपने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसके पिता ने सिंधौली कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। साक्ष्यों और बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी भी नाब...