संभल, जनवरी 11 -- सर्कल के तीन थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों ने आठ शिकायत दर्ज कराई। दो का मौके पर निस्तारण हो सका। कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों ने पांच शिकायत दर्ज कराई। जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिसमें एक शिकायत खुर्जा गेट निवासी राजेश पाल व राकेश पाल ने दर्ज कराई थी। इनका कहना था कि उनके घर के सामने सड़क किनारे खोखा रखा हुआ। जिस पर बैठकर लोगों को शराब पिलाई जाती है। शराब पीकर गाली गलौज की जाती है । जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान शिकायत की गई थी, तो खोखा हटा लिया गया था। अब खोखा दोबारा उसी स्थान पर रख लिया गया है। थाना समाधान दिवस में सीओ मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर ने शिकायत सुनी। थाना बनियाठेर में एक शिकायत दर्ज कराई गई, ...