संभल, फरवरी 23 -- सर्कल के तीन थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों ने दस शिकायतें दर्ज कराईं। चार का मौके पर निस्तारण किया गया। थाना बनियाठेर में फरियादियों ने तीन शिकायत दर्ज कराई। जिसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां जिलाधिकारी डा़ राजेंद्र पैंसिया ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान थानाध्यक्ष रामवीर सिंह मौजूद रहे। वहीं चन्दौसी में एक शिकायत दर्ज कराई गई। जिसका निस्तारण नहीं हो सका। यहां सीओ आलोक सिद्धू व प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने शिकायतें सुनी। जबकि थाना कुढफतेहगढ़ में फरियादियों ने छह शिकायतें दर्ज कराईं। जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। यहां थानाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने शिकायतें सुनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.