गिरडीह, फरवरी 22 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार की सीमा में चिलखरियोडीह-सरौन बॉर्डर के पास शनिवार शाम में पुलिस द्वारा एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में दोपहिया व चारपहिया वाहनों की डिक्की, कागजात, हेलमेट आदि की जांच की गयी। बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीमावर्ती इलाके के मुख्य मार्ग में यह अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...