मिर्जापुर, फरवरी 23 -- नरायनपुर। क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने सोमवार को विकास खंड नरायनपुर के ग्राम बैकुंठपुर में तीन करोड़ तैंतीस लाख की लागत का निर्माणाधीन बैकुण्ठ सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों में गड़बड़ी मिलने पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होने सहायक पर्यटन अधिकारी को टेलीफोन कर कार्यदाई संस्थाय के ठेकेदार का भुगतान रोकने का निर्देश दिया। कहाकि गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराया जाएगा। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के शिकायत पर विधायक अनुराग सिंह निर्माणाधीन बैकुण्ठ सरोवर का निरीक्षण किया। मौके पर ही सहायक पर्यटन अधिकारी भदोही-मिर्जापुर बृजेश यादव से रोष ब्यक्त किया। उन्होने ठेकेदार पर मनमाने ढंग से कार्य कराने पर गहरी नाराजगी जतायी। कहाकि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का भी ध्यान ...