गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में सोमवार को रालोद महिला प्रकोष्ठ की बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष राखी संधू के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ की कई को जिम्मेदारी दी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी और संचालन क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन ने किया। सरोज अरोड़ा को नगर अध्यक्ष, श्वेता गुप्ता को उपाध्यक्ष और अर्चना सिंह को महानगर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरपाल मलिक चेयरमैन अमरजीत बिड्डी रहे। इस मौके पर सरल सिंह, दीपमाला, डॉ पूनम गर्ग, रिचा सिंह, सुमन चौधरी और रीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.